फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नगांव में 980 बीघा सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों के गिराए गए अवैध कब्जे

Mon, 19 Dec 2022 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

नगांव जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने बताया, जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। 13 दिसंबर से यहां सुरक्षाकर्मी डेरा डाले हुए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के नगांव जिले में स्थानीय प्रशासन ने करीब 980 बीघा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करा ली। इस जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। सोमवार सुबह-सुबह प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इस जमीन पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, भुमुरगुरी ग्राजिंग रिजर्व, जमाई बस्ती, रामपुर, कदमोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया। यहां अतिक्रमणकारियों ने 980 बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया था। वहीं, लोगों के विरोध को देखते हए बताद्राबा में 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

नगांव जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने बताया, जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। 13 दिसंबर से यहां सुरक्षाकर्मी डेरा डाले हुए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया, नोटिस के बाद कई अतिक्रमणकारी पहले ही क्षेत्र छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी जमीन पर 302 अवैध मकान थे, जिसमें अब 72 ढांचे बचे हैं। हमें स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें