फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections: चुनाव से पहले पीएम मोदी ने की रणनीतिक बैठक, तैयारियों का लिया जायजा; रोड शो से सियासी संदेश

Sat, 20 Dec 2025 08:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम पहुंचकर रैली, जनसभा और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी बिगुल फूंका। वाजपेयी भवन में हुई करीब एक घंटे की बैठक में पीएम ने सरकार की जन छवि, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
भाजपा के असम मुख्यालय में पीएम मोदी ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया - फोटो : एक्स@BJP4Assam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को असम में रैली और जनसभा के माध्यम से चुनावी रण में भाजपा का बिगुल फूंक दिया है। यहां पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। यह बैठक भाजपा के राज्य मुख्यालय वाजपेयी भवन, बासिष्ठा में हुई।

बता दें कि करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से पूछा कि सरकार की जनता के बीच कैसी छवि है और पार्टी संगठन कैसा काम कर रहा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य अध्यक्ष नारायण बोरकोटकी ने कहा कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं थी। वह एक सदस्य की तरह हमसे बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Assam Visit: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मिलेंगी नई सुविधाएं, पीएम ने बताया विकास का उत्सव; कांग्रेस पर बरसे

सभी नेताओं के बीच बैठकर पीएम ने की बैठक
बैठक में उपस्थित एक अन्य नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने मंच पर नहीं बैठकर सभी नेताओं के बीच बैठकर बातचीत की। उन्होंने खास तौर पर वरिष्ठ नेताओं की कुशल-क्षेम पूछी और चुनाव की तैयारियों पर ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी शाम को सारुसजई से 3.8 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वाजपेयी भवन पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal: पीएम मोदी की रैली में नादिया जाते समय हादसा, तीन लोगों की मौत; अब जुबानी जंग में उलझीं TMC-भाजपा
विज्ञापन


असम के भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री राज्य मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं। बैठक में लगभग 280 नेता, जिसमें पूर्व और वर्तमान सांसद, मंत्री, विधायक और पूर्व राज्य अध्यक्ष शामिल थे, उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बर्दोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया और एयरपोर्ट के नए टर्मिनस का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपनी योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें