फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनाव : पीएम मोदी बोले- महाझूठ व महाविकास के बीच मुकाबला, पहले चरण के मतदान से विपक्ष को रेड कार्ड 

Thu, 01 Apr 2021 07:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार

सार

  • पीएम ने असम में तीसरे चरण के मतदाताओं को साधा
  • कांग्रेस नीत महागठबंधन पर किए प्रहार
विज्ञापन
असम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के 'महाझूठ' और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 'महाविकास' के बीच है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से संकेत मिलता है कि राज्य ने विपक्षी गठबंधन को ‘रेड कार्ड’ दिखाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


असम के कोकराझार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राज्य की जनता को क्षेत्र के हिसाब से बांटने का आरोप लगाया और कहा कि असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। यह चुनाव महागठबंधन के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है। 

पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमारे सत्रों, हमारे नामघरों को अवैध कब्जा गिरोहों के हवाले किया, राजग ने उन्हें मुक्त किया। कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान सबको भड़काया जबकि राजग ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है। बता दें, कांग्रेस ने असम में बदरूद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


कोकराझार व बोडालैंड से छल करने निकली कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस एक 'महाझूठ' बनाकर, फिर से कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड क्षेत्र के साथ छल करने निकली है। पूरा देश जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत प्रसिद्ध है। उन्हीं की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को फिर रेड कार्ड दिखा दिया गया है।
 

बोले- दूसरे चरण में भी उत्साहवर्धक मतदान

मोदी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में राज्य की जनता ने राजग को अपना आशीर्वाद दिया है और आज जो मतदान चल रहा है वह भी बहुत उत्साहवर्धक है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाया कि जब राज्य के बोडलैंड क्षेत्र में हिसा की घटनाएं हुआ करती थीं तो वह दशकों तक मूकदर्शक बनी रही।

बम, बंदूक, बंद में घिरा था असम
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और बंद में झोंक कर रख दिया था। वर्ष 2016 में हमने शांति और विकास का वादा किया था। पिछले पांच सालों में गंभीरता से प्रयास किए हैं और असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है। अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में पहला बोडो समझौता हुआ था और वर्तमान केंद्र सरकार ने यहां स्थायी शांति बहाल करने का मार्ग प्रशस्त किया और क्षेत्र में प्रगति और शांति सुनिश्चित करने का काम किया है।

 
विज्ञापन

हजारों करोड़ की विकास योजनाएं लाए

मोदी ने कहा कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के लिए शांति, विकास और सुरक्षा ही हमारा मंत्र है। हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं लाकर हमने इस क्षेत्र में विकास की शुरुआत की है। जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।

वीडियो का जिक्र कर अजमल पर निशाना
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें एआईयूडीएफ अध्यक्ष अजमल एक चुनावी रैली में मंच पर असम के पारंपरिक गामोसा (गमछा) को फेंकते हुए दिखते हैं और कहा कि इस दृश्य ने लोगों को चोट पहुंचाई है। असम के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोग अपने मतों के जरिए इसका जवाब देंगे। कांग्रेस और उसके गठबंधन को लोग सजा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें