दोहरी लाइन बिछाने के साथ, स्टेशनों पर स्टॉप-ओवर क्रॉसिंग के बिना दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही हो सकेगी। इससे समय प्रबंधन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। इससे अधिक अधिक ट्रेनें चलायी जा सकेंगी।
असम के दुधनई और धूपधरा स्टेशनों के बीच नव स्थापित दोहरी लाइन का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस)/एनएफ सर्किल ने इसकी जांच की। इस नव स्थापित दूसरी लाइन का उपयोग 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ माल और यात्री परिवहन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए पू.सी.रेल के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि न्यू बंगाईगांव-कामाख्या वाया ग्वालपारा दोहरीकरण परियोजना की पूरी लंबाई 176 किलोमीटर है। दुधनई से धूपधरा के बीच का खंड 29.71 किलोमीटर का है। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) /एनएफ सर्किल द्वारा 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। इस दोहरी लाइन में आधुनिक टेक्नीलॉजी प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) स्लीपर और थिक वेब स्विच के उपयोग के साथ मजबूत ट्रैक संरचना, जो प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपरों पर मजबूत स्विच की नयी डिजाइन है और उच्च गति को संभाल सकती है, का उपयोग किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दोहरी लाइन बिछाने के साथ, स्टेशनों पर स्टॉप-ओवर क्रॉसिंग के बिना दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही हो सकेगी। इससे समय प्रबंधन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। इससे अधिक अधिक ट्रेनें चलायी जा सकेंगी। इससे पहले अभयापुरी से पंचरत्न के बीच 26.43 किलोमीटर खंड का 28 जुलाई को कमीशंड हुआ था। न्यू बंगाईगांव-कामाख्या वाया ग्वालपारा के इस सम्पूर्ण खंड के पूर्ण होने से पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी में काफी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों का हमला
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा गैंडे के हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पार्क के अधिकारी ने कहा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कोहोरा के अंतर्गत बोरबील क्षेत्र में शनिवार को गैंडे ने दो लोगों पर हमला कर दिया। इनकी पहचान राष्ट्रीय उद्यान में एक वन कर्मचारी बिनोद सरो और एक स्थानीय युवक जीबन सरो के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत कोहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
वन अधिकारी विभूति रंजन गोगोई ने कहा, एक मादा गैंडे के हमले में दो लोग घायल हो गए जब वे एक गश्ती सड़क सफाई कार्य में लगे हुए थे। गेंडे के हमले की घटना में हमारे वनकर्मी बिनोद सरो और एक स्थानीय युवक जीबन सारो घायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में, गोलाघाट जिले के बोकाखाट में हतीखुली टी एस्टेट में गैंडों के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।