असम के धुबरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कांग्रेस के कारण राज्य में कई लोगों को 'बांग्लादेशी' करार दिया जा रहा है। पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा, हम बांग्लादेशी नहीं हैं।
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के कारण राज्य में जनता की समस्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
असम के धुबरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कांग्रेस के कारण राज्य में कई लोगों को 'बांग्लादेशी' करार दिया जा रहा है। पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा, हम बांग्लादेशी नहीं हैं। कांग्रेस ने ही हमारे माथे पर बांग्लादेशी टैग लगाया। कांग्रेस ने यहां डिटेंशन कैंप बनाया। उसने एनआरसी की समस्या पैदा की।
एनआरसी सूची में शामिल फर्जी नामों को हटाया जाएगा
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की सूची से ऐसे लोगों के नाम हटाने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने जालसाजी कर इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। सरमा ने कहा कि इसके लिए हमने विशेषज्ञों से बातचीत शुरू कर दी है। असम के मुख्यमंत्री ने यह बयान उस समय दिया, जब आरोप लगाया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा कर बड़ी संख्या में एनआरसी सूची में लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री रविवार को गुवाहाटी के पश्चिम बोरागांव में शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। असम में 10 दिसंबर को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।