पत्नी दीप्ति चौधरी ने मुख्यमंत्री की मेजबानी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री आए हैं। बेशक, यह अच्छा लग रहा है, लेकिन मैं थोड़ी घबराई हुई भी थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि उन्हें क्या पसंद है।'
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा फणी भूषण चौधरी को समर्थन देने के लिए बोंगाईगांव पहुंचे। इस मौके पर लंच में मछली की थाली परोसकर उनका स्वागत किया। असम गण परिषद के नेता चौधरी के आवास पर उन्हें कई स्थानीय व्यंजन भी खिलाए गए। चौधरी सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'फनी-दा' (बड़े भाई) ने मुझे बहुत सारी मछलियां खिलाईं। वहां काओई (एक प्रकार की मीठे पानी की मछली), चीतल और इलिश (हिल्सा) थीं।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने भोजन का आनंद लिया, सरमा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बाऊ (भाभी) ने हमें खिलाया तो यह स्वादिष्ट होना ही चाहिए।'
बता दें कि बोंगाईगांव के मौजूदा विधायक चौधरी राज्य में सबसे लंबे समय तक विधायक रहने का रिकॉर्ड रखते हैं। इस साल वह विपक्षी कांग्रेस से बारपेटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जीतने की कोशिश करेंगे। उनकी पत्नी दीप्ति चौधरी ने मुख्यमंत्री की मेजबानी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री आए हैं। बेशक, यह अच्छा लग रहा है, लेकिन मैं थोड़ी घबराई हुई भी थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि उन्हें क्या पसंद है।' दीप्ति चौधरी ने आगे कहा कि मेनू में तीन प्रकार की मछली, मांस, 'कोल्डिल' (केले का फूल) और 'पुदीना' (स्पीयरमिंट) शामिल थे।
विज्ञापन
इसके बाद सरमा ने एक दिवसीय दौरे के दौरान सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए बारपेटा और पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।