फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam News: मुख्यमंत्री सरमा कल जाएंगे मणिपुर, बीरेन सिंह से मिलेंगे; शिवसागर में बिजली गिरने से हुई दो की मौत

Fri, 09 Jun 2023 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

असम के मुख्यमंत्री मणिपुर के अपने समकक्ष एन बीरेन सिंह से मुलाकात करेंगे। वहीं, इस बीच असम के शिवसागर जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सरमा कल जाएंगे मणिपुर; शिवसागर में बिजली गिरने से हुई दो की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री राज्य में जारी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर मणिपुर के अपने समकक्ष एन बीरेन सिंह से मुलाकात करेंगे। वहीं, इस बीच असम के शिवसागर जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बता दें, घटना जिले के चेनिमोरा मिशिंग गांव में शुक्रवार सुबह हुई।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं को बर्खास्त करने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि उच्च न्यायालय में पहले से ही मामले की सुनवाई चल रही है। कार्यवाही को दोहराने का कोई मतलब नहीं है। इसे नियमित बेंच के सामने ही आने दें।

जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने कहा कि याचिका को पहले रेगुलर बेंच के सामने पेश करें। हाईकोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रहा है तो फिर सुनवाई को दोहराने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि मणिपुर सरकार ने मंगलवार को राज्य में जारी इंटरनेट बैन की समय अवधि को 10 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार के इस कदम के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट बंद होने की वजह से लोग अपने परिजनों और प्रियजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इससे डर का माहौल है। 
विज्ञापन


इंटरनेट बंद होने से प्रभावित हो रही लोगों की आजीविका
बता दें कि मणिपुर में बहुसंख्यक मैती समुदाय द्वारा जनजातीय आरक्षण देने की मांग के खिलाफ हिंसा भड़की थी। 3 मई से भड़की इस हिंसा के चलते राज्य में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सरकार ने एहतियातन राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद की हुई हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद करने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वकील चोंगाथम विक्टर सिंह और बिजनेसमैन मायेंगबम जेम्स ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि करीब एक महीने से पूरे राज्य में इंटरनेट बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। याचिका में ये भी कहा गया है कि इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी और व्यापार करने की आजादी के भी खिलाफ है। 

शिवसागर में गिरी बिजली, 2 की मौत
असम के शिवसागर जिले में बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना जिले के चेनिमोरा मिशिंग गांव में  शुक्रवार सुबह हुई। 

शिवसागर जिले के उपायुक्त आदित्य विक्रम यादव ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अजय यिन और दिगंता मिली के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनकी पहचान बिक्रम सिंह, रूमी मिली, गणेश मिली, पुतला येइन और उर्मिला येइन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब वे अपने धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी बिजली गिरी। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें