फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: सीआईडी ने बजाली के पूर्व एसपी सिद्धार्थ बुरागोहेन को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Mon, 04 Sep 2023 07:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

इससे पहले, बुरागोहेन को असम पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। गुवाहाटी में विभाग के मुख्यालय में अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बजाली पूर्व एसपी को पहले स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
असम पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के बजाली जिले में जबरन वसूली के एक मामले में सोमवार को एक आईपीएस अधिकारी और एक डीएसपी को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक कुल नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, बुरागोहेन को असम पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। गुवाहाटी में विभाग के मुख्यालय में अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि बजाली पूर्व एसपी को पहले स्थानांतरित कर दिया गया था और उनकी सेवाएं गुवाहाटी में असम पुलिस मुख्यालय से जोड़ दी थी।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने एक सितंबर को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि अगस्त के पहले सप्ताह में बजाली जिले के कुछ कर्मियों के पैसे की मांग करने की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि बजाली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात उनके आवास की तलाशी ली गई थी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले सप्ताह सीआईडी में दर्ज की गई मूल प्राथमिकी में डीएसपी का नाम शामिल था।


इस मामले में बजाली डीएसपी पुस्कल गोगोई, सहायक एसपी गायत्री सोनोवाल और उनके पति बॉबी सिंह शर्मा को भी सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले 1 सितंबर को, असम पुलिस की सीआईडी ने रिश्वतखोरी के आरोप के बाद बजाली पुलिस के पांच अधिकारियों और दो ड्राइवरों सहित सात लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


मोरीगांव में तालाब में नहाते समय 3 लड़के डूबे
वहीं, असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को एक तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पांच लड़के दोपहर के समय डंडुआ गांव के दिघलीपाथर इलाके में नहाने के लिए तालाब में गए थे। इनमें से तीन डूब गए, जबकि चौथे को एसडीआरएफ ने बचा लिया। पांचवां लड़का खुद ही पानी से बाहर आने में कामयाब रहा।

उन्होने यह भी बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया और उन्होंने तीन शव बरामद किए हैं। पीड़ितों की पहचान रंजीत मेधी, पल्लव डेका और द्विपज्योति बोरा के रूप में की गई है। वे भुरबंधा ओगुरी गांव के निवासी थे।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें