फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'मुझे उनसे पूछने की जरूरत नहीं', सीएम सरमा के दूसरी-तीसरी शादी करने वाले बयान पर बदरुद्दीन का पलटवार

Mon, 01 Apr 2024 11:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

कांग्रेस के धुबरी उम्मीदवार रकीबुल हुसैन पर पलटवार करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि उनके (रकीबुल हुसैन) पास कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने केवल एक बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा अगर अजमल दूसरी और तीसरी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा कर लेना चाहिए क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद तो राज्य में यूसीसी पास कराया जाएगा, जिसके बाद बहुविवाह राज्य में एक आपराधिक प्रथा बन जाएगी। हालांकि, सीएम सरमा के इस बयान पर बदरुद्दीन अजमल ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


सीएम सरमा पर बदरुद्दीन अजमल का पलटवार
सीएम सरमा पर कटाक्ष करते हुए अजमल ने कहा, "अगर मुझे फिर से शादी करना है तो मुझे इसके लिए मुख्यमंत्री से पूछने की जरूरत नहीं है।" इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस के धुबरी उम्मीदवार रकीबुल हुसैन, जिन्होंने उन्हें बूढ़ा शेर कहा था, पर भी पलटवार करते हुए कहा, "उनके (रकीबुल हुसैन) पास कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने केवल एक बच्चे को जन्म दिया है। मेरे सात बच्चे हैं, उनमें से कुछ युवा है, जो 40 साल के हैं।"

बता दें कि एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल यूसीसी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूसीसी कुरान विरोधी है। यूसीसी हदीस विरोधी है। यूसीसी इस्लाम विरोधी है। यूसीसी सभी धर्मों के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे। सरकार को जो करना है करने दें। हम वही करेंगे जो हमें करना होगा।
विज्ञापन


सीएम सरमा का बयान
शनिवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर अजमल शादी करते हैं तो वे भी उनकी शादी समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद हम देश में यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। इसके बाद बहुविवाह करने में समस्या हो सकती है। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बहुविवाह अभी तक अवैध नहीं है। अभी उनकी पत्नी नहीं है और उन्हें अगर दूसरी शादी करनी है तो अभी कर लें। शादी में वे मुझे भी आमंत्रित कर सकते हैं, मैं भी उनकी शादी में शामिल होने जाउंगा। राज्य में यूसीसी लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें