असम सरकार ने नौ विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी
- फोटो : अमर उजाला
इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए विधेयक
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए हैं। सीएम हिमंत ने बताया कि असम की कैबिनेट ने आज कई विधेयकों को मंजूरी दी। विधानसभा से इन विधेयकों को मंजूरी के बाद कुछ नए विश्वविद्यालयों की स्थापना होगी। जिन विश्वविद्यालयों के लिए विधेयकों को असम विधानसभा में पेश किया जाएगा उसमें शिवसागर विश्वविद्यालय, उत्तरी लखीमपुर विश्वविद्यालय, नागांव विश्वविद्यालय, स्वाहिद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय, जगन्नाथ बरुआ विश्वविद्यालय, गुरुचरण विश्वविद्यालय और बोंगाईगांव विश्वविद्यालय शामिल हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा मंजूरी लेनी भी जरूरी
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार संशोधन विधेयक भी पेश करेगी। कानून में बदलाव के बाद कुलपतियों की नियुक्ति जल्द की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि अब से असम में किसी भी निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मंजूरी लेनी भी आवश्यकता होगी।
संबंधित वीडियो--