फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: तीन बार जीवनदान मिलने का फायदा नहीं उठा सके रोहित शर्मा, कोनोली को थमा बैठे विकेट, फैंस हुए निराश

Tue, 04 Mar 2025 07:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्हें तीन जीवनदान भी मिले लेकिन वह उनका लाभ नहीं उठा सके।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारुओं ने 265 रनों का लक्ष्य तैयार किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्हें तीन जीवनदान भी मिले लेकिन वह उनका लाभ नहीं उठा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
तीन बार मिला जीवनदान
हिटमैन को पहला जीवदान पारी के दूसरे ओवर में मिला। नाथन एलिस की गेंद रोहित के बल्ले से कट लगकर सीधे बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े कोनोली के पास पहुंची, लेकिन वह उसे पकड़ने से चूक गए। इस दौरान रोहित 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

वहीं, दूसरा जीवनदान 14 के स्कोर निजी स्कोर पर मिला जब मार्नस लाबुशेन ने मिड-ऑफ पर कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। दरअसल, यह घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई जब ड्वारशुईस की फुल लेंथ डिलिवरी पर रोहित ने शॉट जड़ा, लेकिन बल्ले पर अच्छी तरह नहीं आने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा सकी। तभी लाबुशेन उस कैच को लपकने के लिए दौड़े लेकिन चूक गए। 

रोहित को मिले इस जीवदान को देखकर फैंस को वनडे विश्व कप 2023 की याद आ गई। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में हिटमैन इसी तरह कैच आउट हुए थे। उस दौरान उनका कैच मिड-ऑफ पर तैनात ट्रेविस हेड ने लिया था। रोहित तीसरी बार 16 के निजी स्कोर पर बचे जब चौथे ओवर में गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी लेकिन विकेट पर नहीं गई। 

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
28 रन बनाकर आउट हुए रोहित
इस मैच में तीन बार मिले जीवनदान का हिटमैन लाभ नहीं उठा पाए और 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कोनॉली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने चार मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 104 रन बनाए हैं। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है। नॉकआउट मैच में उसे जीत के लिए 265 रन के लक्ष्य को किसी भी सूरत में हासिल करना होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
स्मिथ और कैरी ने जड़े अर्धशतक
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से भारत के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में 265 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मिथ के 96 गेंदों पर 73 रन और एलेक्स कैरी के 57 गेंदों पर 61 रनों की मदद से 49.3 ओवर में 264 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। 

भारत को शमी ने कोनोली को आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ट्रेविस हेड ने कुछ आक्रामक शॉट खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने हेड को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ साझेदारी जमाई। स्मिथ एक छोर से पारी आगे बढ़ाते रहे और उन्होंने रन गति का भी ध्यान रखा। हालांकि, दूसरे छोर पर विकेट भी गिरते रहे। स्मिथ के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी की। 

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने में सफल रहे। जब कैरी खेल रहे थे तो लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 300 के करीब स्कोर खड़ा कर लेगा, लेकिन भारतीय गेंदबाज वापसी करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी, लेकिन भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें