फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Cabinet Decisions: सात लाख चाय बागान मजदूरों को ₹5000, दिव्यांग विवि और मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

Fri, 18 Jul 2025 03:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam cabinet decisios: असम सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक साथ कई अहम योजनाओं और कदमों की घोषणा की है, जिससे राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, और गरीब तबके के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, अवैध अतिक्रमण और बाहरी घुसपैठ पर भी सरकार सख्त रुख अपना रही है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक के बाद कई बड़े फैसलों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, चाय उद्योग और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर मंजूरी दी है। जिसमें डिब्रूगढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए ₹357 करोड़ की मंजूरी कैबिनेट की तरफ से दी गई है। असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएमसीएच), डिब्रूगढ़ में एक नए प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट से राशि की मंजूरी के बाद मेडिकल सुविधाएं बेहतर होंगी और मरीजों को उन्नत इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


दिव्यांग छात्रों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय
कैबिनेट ने कामरूप जिले के छायगांव के बोंगांव इलाके में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, 'नेशनल यूनिवर्सिटी फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज' के लिए 150 बीघा जमीन आवंटित करने का फैसला लिया है। यह विश्वविद्यालय दिव्यांग छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Bengaluru Stampede: 'बंगलूरू भगदड़ जांच रिपोर्ट पर अगली बैठक में होगी चर्चा', सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान
विज्ञापन


चाय बागान के सात लाख श्रमिकों को ₹5000
इसके साथ ही राज्य सरकार ने असम में चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के मौके पर राज्य सरकार ने सात लाख चाय बागान मजदूरों और कर्मचारियों को ₹5000 की एकमुश्त सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने ₹342 करोड़ का बजट तय किया है। यह योजना 'एति कोली, दूती पात' के तहत लागू की जाएगी।

गुवाहाटी में ₹800 करोड़ का मेदांता अस्पताल
एडवांटेज असम 2.0 के दौरान मेदांता हॉस्पिटल ने गुवाहाटी में अस्पताल बनाने का एमओयू साइन किया था। अब सरकार ने सारुसजई स्टेडियम के पास की सरकारी जमीन मेदांता को सौंपने का फैसला किया है। यह प्रोजेक्ट ₹800 करोड़ के निवेश से तैयार होगा।

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा- सीएम
सीएम ने आगे कहा कि गोलपाड़ा, मणिपुर, बंगाल और बांग्लादेश से आए कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। कल 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। अब उरियामघाट (सरुपथार) और गोलाघाट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अगले चार से पांच महीनों में की जाएगी। वहीं, गोलपाड़ा में पुलिस पर हमले के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के पैकान इलाके में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi: 'आरएसएस और माकपा लोगों के बारे में नहीं सोचते, यही मेरी सबसे बड़ी शिकायत', राहुल गांधी का बयान

रॉबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई, राहुल गांधी को लेकर सवाल
वहीं, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कल रॉबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई हुई है। कौन कह सकता है कि राहुल गांधी 2026 से पहले जेल नहीं जाएंगे?' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें