फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम उपचुनाव: एनडीए ने लहराया परचम, कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध, पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप

सार

Assam by-election:  जीत से पार्टी के नेतृत्व में खुशी की लहर दौड़ गई। असम में पांचों विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के लिए अमस के मुख्यमंत्री ने लोगों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे अच्छे शासन और विकास के प्रति लोगों के समर्थन का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों ने असम में हुए सभी पांच विधानसभा में शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को मतगणना पूरी हुई, जिसमें भाजपा और उसके गठबंधन के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। समागुरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए, भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की। जीत से पार्टी के नेतृत्व में खुशी की लहर दौड़ गई। असम में पांचों विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के लिए अमस के मुख्यमंत्री ने लोगों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे अच्छे शासन और विकास के प्रति लोगों के समर्थन का प्रमाण बताया।

विज्ञापन


बिहाली सीटः
बिहाली में, भाजपा ने सीट बरकरार रखते हुए दिगंत घाटोवाल ने 50,947 वोट प्राप्त किए, जबकि जयंत बोरा ने 41,896 वोट हासिल किए। इस सीट पर 2021 में भजपा के रंजीत दत्ता ने जीत हासिल की थी। वे तेजपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

बोंगईगांव सीटः
असम गण परिषद ने बोंगईगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी की प्रत्याशी दीप्तिमयी चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार ब्रजेंजीत सिंह को 35164 वोटों के भारी अंतर से हराया है।
विज्ञापन


सिदली सीटः
असम के सिदली विधानसभा सीट से यूपीपीएल के उम्मीदवार निर्मल कुमार ब्रह्मा ने जीत हासिल की। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल के उम्मीदवा ब्रह्मा ने 37,016 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सुबोध कुमार को हराया। ब्रह्मा को 95,243 वोट मिले, जबकि बसुमतरी को 58,227 वोट मिले।

ढोलाई सीटः
ढोलाई में, भाजपा के निहार रंजन दास ने 9,344 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कार्यालय और स्थानीय पार्टी केंद्रों पर खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की।

सामुगुरी सीटः
समागुरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए, भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की। भाजपा के डिप्लू रंजन सरमा ने 26,200 वोटों के अंतर से सीट जीती, जो भाजपा के पारंपरिक कांग्रेस
गढ़ों में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। डिप्लू रंजन सरमा ने समागुरी के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत लोगों की है। हम इस क्षेत्र में विकास और समृद्धि लाने के लिए कठिन
मेहनत करेंगे।

भाजपा ने पांच में से तीन सीटों - बिहाली, सामगुड़ी और ढोलाई (एसी) पर चुनाव लड़ा, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और यूपीपीएल ने बोंगाईगांव और सिदली (एसटी) सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था।

अच्छे शासन और विकास की जीतः हिमंत
असम में पांचों विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के लिए अमस के मुख्यमंत्री ने लोगों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे अच्छे शासन और विकास के प्रति लोगों के समर्थन का प्रमाण बताया। सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और राज्य के विकास के लिए अपने कार्य को जारी रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, हम असम के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वर्तमान उपचुनावों में पांचों सीटों पर जीत असम के लोग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे शासन और विकास के दृष्टिकोण के प्रति अडिग समर्थन का मजबूत प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें