फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के 5वें आम चुनाव के लिए मतगणना जारी, यूपीपीएल को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर

Fri, 26 Sep 2025 11:56 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार।

सार

Assam: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीटीआर के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, उदालगुरी, बक्सा और तामुलपुर में कुल 316 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। बीटीसी चुनाव के लिए मतदान 22 सितंबर को हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के पांचवें आम चुनाव चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। कुल 40 सीटों में से कोकराझार जिले में 12 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन 12 क्षेत्रों से कुल 100 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से 43 उम्मीदवार कोकराझार उप-संभाग, 48 मोसाईगांव उप-संभाग और एक पर्बतझोरा से थे।   
विज्ञापन

  
इस बार बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, उदालगुरी, बक्सा और तामुलपुर में कुल 316 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। बीटीसी चुनाव के लिए मतदान 22 सितंबर को हुआ था। 

संयुक्त पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के अध्यक्ष प्रमोद बोरो वर्तमान में बीटीसी के प्रमुख हैं। उनकी पार्टी को असम की सत्तारूढ़ भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने चुनाव से पहले बीटीआर क्षेत्र में कई चुनावी सभाएं कीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: चुनाव से पहले बिहार में आधी आबादी को साधने की कोशिश, पीएम देंगे 10000 का तोहफा

भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा था, यह चुनाव बीटीआर में एक नई शुरुआत सुनिश्चित करेगा। भाजपा ने बीटीसी चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। हम बीटीआर में सभी योजनाओं को लागू करेंगे। बीटीआर कीपांच लाख महिलाएं असम के ओरुनोदोई योजना, महिला उद्यमिता योजना में शामिल होंगी और बीटीआई की लड़कियों को निजुट मोइना योजना के तहत लाभ मिलेगा। भाजपा बीटीआर के लोगों को सांविधानिक सुरक्षा और जमीन के अधिकार दिलाने के लिए काम करेगी। 

वहीं, प्रमोद बोरो ने कहा कि उनका शासन बीटीआर में वर्षों के हिंसा के बाद शांति लेकर आया है। पिछले बीटीसी चुनावों में भाजपा और यूपीपीएल ने मिलकर सरकार बनाई थी। हगरामा मोहिलारी की अगुवाई वाली बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी (बीपीएफ), कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी इस चुनाव में मैदान में थीं।
विज्ञापन


परिषद की कुल 40 सीटों में से 30 सीटें अनुसूचित जतजाति (एसटी) के लिए आरक्षइत हैं। पांच सीटें गैर-अनुसूचित जनजाति और बाकी पांच बिना आरक्षण के हैं। बीटीसी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 26.58 लाख मतदाता हैं। असम राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 3279 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें