फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal-NorthEast: तूफान-बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, जलपाईगुड़ी में राज्यपाल ने किया तबाही का मुआयना

Mon, 01 Apr 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

जिस वक्त नाव हादसे का शिकार हुई, उस वक्त नाव पर 15 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में जुटे एसडीआरएफ जवाान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद से दो लोग लापता हैं। सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के चलते नाव पलटी। घटना असम के दक्षिणी सलमारा-मनकाचर जिले की है। असम के आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान आया, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई घरों को भी नुकसान हुआ। वहीं जलपाईगुड़ी में आए तूफान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त नाव में सवार थे 15 यात्री
ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे सिशुमारा घाट से नेपुरेर अलगा घाट जा रही एक नाव नेपुरेर अलगा गांव के करीब पलट गई। इस हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसकी पहचान सामिन मंडल के रूप में हुई है। वहीं कोबात अली मंडल (56 वर्ष) इस्माइल अली (8 वर्ष) लापता हैं। जिस वक्त नाव हादसे का शिकार हुई, उस वक्त नाव पर 15 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 

राज्य की आपदा प्रबंधन की एक टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। ढुबरी और गोलपाड़ा जिलों से गहरे पानी में उतरने वाले तैराक बुलाए गए हैं। एसडीआरएफ के जवान नौकाओं के जरिए लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ज्ञानेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए ड्रोन्स और पायलट भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं, लेकिन अभी तक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने लगाए ये आरोप
भाजपा नेता और बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'शुरुआत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीमों में राहत और बचाव कार्य किए। भाषणों और फोटो सेशन के अलावा राहत और बचाव कार्य ठीक से नहीं किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की समीक्षा भी नहीं हो रही थी।' 
त्रिपुरा के लेंबुताली इलाके में भी बारिश और तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सीएम माणिक साहा ने आज तूफान प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया। 

 
मिजोरम में भारी बारिश के चलते कई घर क्षतिग्रस्त
मिजोरम में भी भारी बारिश के चलते कई घर और चर्च को नुकसान पहुंचा है। मिजोरम के आइजोल जिले में जोहमुन और पालसंग गांवों में 300 से ज्यादा घरों को बारिश और तूफान के चलते नुकसान पहुंचा है। वहीं चंफाई जिले में एक चर्च को भी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। 

गृह मंत्री ने तूफान प्रभावित राज्यों के सीएम से की बात 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तीनों राज्यों में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। शाह ने तीनों राज्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'तूफान के कारण पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर को हुए भारी नुकसान से बेहद चिंतित हूं। मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें