फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या शरणार्थियों के सपोर्ट में लिखा पोस्ट, BJP ने महिला नेता को पार्टी से निकाला

Mon, 18 Sep 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
बेनेजीर अरफान - फोटो : Facebook
विज्ञापन
बीजेपी की असम यूनिट ने म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों का सपोर्ट करने वाली एक महिला नेता को सस्पेंड कर दिया है। कुछ दिनों पहले बेनेजीर अरफान ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से म्यांमार सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल में शामिल होने की मांग की थी। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि, तीन तलाक के दौरान अरफान बीजेपी का प्रमुख चेहरा थी। वह स्वयं तीन तलाक मामले में पीड़ित हैं। गुरुवार को राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने अरफान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और एक लेटर भेजा, जिसमें पूछा गया था कि पार्टी आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न करे। 

पढ़ें: 32 साल में 35 महिलाओं के साथ किया हलाला

अरफान के बताया कि व्यक्तिगत तौर पर मैं इस तरह की घटनाओं का विरोध करती हूं और इसलिए मैंने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन पार्टी प्रमुख ने इस पर कार्रवाई कर दी। उन्होंने मेरे से एक बार भी अपनी स्थिति पर सफाई नहीं मांगी और मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


बेनेजीर ने इसके बाद पार्टी को एक क्षमा पत्र भी लिखा लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अपने फेसबुक पोस्ट में बेनेजीर अरफान ने लोगों से 16 सितंबर को म्यांमार से निकाले जा रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें