आईएसआईएस दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। पिछले काफी समय से यह भारत में अपनी गहरी पैठ जमा रहा है। ताजा खबर पूर्वोत्तर के राज्य असम से आ रही है। असम के गोपालपाड़ा के पेड़ों पर आईएस का झंडा लहराता मिलने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इन झंडों पर आईएस नॉर्थ ईस्ट लिखा है।
बृहस्पतिवार की सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तो उन लोगों ने इन झंडों को देखा। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर चार लोग आए थे और वो झंडे लहराकर चले गए। उनलोगों ने छह झंडे लहराए जिसमें से पांच झंडे लहराते रहे लेकिन एक झंडा गिर गया।
पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन एक अधिकारी ने झंडे लगाए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने झंडों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना के पीछे अराजकत्वों का हाथ हो सकता है।
मॉर्निंग वॉक करने आए एक शख्त ने मीडिया को बताया कि मैं रोज इस इलाके में टहलने आता हूं। मैंने तीन काले झंडे एक पेड़ पर लटके देखे, जिस पर 'आइएस एनई' लिखा था। मैंने तुरंत पुलिस को बुलाया।'