भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम विधानसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को गुवाहाटी में अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होना है। मतदान के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। दो मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां चुनाव प्रचार जोरों पर हैं।
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि हमने आपको आज पांच गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए खत्म करने समेत पांच गारंटी दी गई है।
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी