फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव : एआईयूडीएफ ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Mon, 08 Mar 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत महागठबंधन के प्रमुख घटक दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने रविवार रात 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि उसने अपने 13 मौजूदा विधायकों में से सात को फिर से टिकट दिया है।

विज्ञापन


एआईयूडीएफ महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं।

ढींग विधानसभा सीट से विधायक अमीन-उल-इस्लाम को एक बार फिर टिकट दिया गया है। एआईयूडीएफ ने जिन 16 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है, उनमें से केवल ढींग में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा।

पार्टी अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल के भाई सिराजुद्दीन अजमल को जमुनामुख सीट से टिकट दिया गया है। उन्हें बदरुद्दीन के बेटे तथा मौजूदा विधायक अब्दुल रहीम अजमल की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें