फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस ने असम की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

Mon, 08 Mar 2021 01:12 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस ने असम की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों तीताबोर, धकुअखाना और नौबिखा के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इन सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होना है। 

विज्ञापन

असम में तीन चरणों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान होगा। कांग्रेस ने शनिवार को इन 47 में से 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

कांग्रेस ने तीताबोर सीट से भास्करज्योति बरुआ को टिकट दिया है। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने पिछली बार इस सीट से चुनाव जीता था, जिनका गत वर्ष 23 नवंबर को निधन हो गया।
विज्ञापन


नौबिखा सीट से पूर्व मंत्री भरत चंद्र नराह को टिकट दिया गया है, जबकि धकुअखाना से पद्म लोचन दोले को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बोकाखाड, ढींग, तिनसुकिया और बेहाली सीट अपने गठबंधन साझेदारों के लिये छोड़ दी हैं।

कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिये छह दलों के साथ महागठबंधन किया है, जिनमें एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 27 मार्च को , दूसरे चरण में एक अप्रैल और तीसरे एवं अंतिम चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

 पहले चरण में गठबंधन साझेदारों को कोई सीट नहीं देगी कांग्रेस 
कांग्रेस असम में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट महागठबंधन के अपने छह साझेदारों को नहीं देगी। पार्टी के एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में 27 मार्च को प्रथम चरण के चुनाव के तहत 47 सीटों पर मतदान होगा। हालांकि, कांग्रेस और उसके अन्य गठबंधन साझेदारों ने अभी सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें