असम के तिनसुकिया जिले में आज उल्फा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक उग्रवादी मारा गया। एसपी देबोजीत देवरी ने कहा कि हमें उल्फा के 6 काडरों के गोला-बारूद के साथ घुसपैठ की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने अभियान शुरू किया। इस मुठभेड़ में उल्फा का एक उग्रवादी मारा गया।