फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'लोगों को वोट देने से रोकना चाहते हैं, ये तुगलकी फरमान', सरकार पर भड़के AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम

Sat, 23 Aug 2025 12:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

एआईयूडीएफ नेता ने असम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि 'सरकार कुछ लोगों को निशाना बना रही है। सीएम चाहते हैं कि ये लोग आधार कार्ड न बनवा पाएं और फिर मतदाता सूची में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा सकेगा।'
विज्ञापन
एआईयूडीएफ नेता रफीकुल इस्लाम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के आधार कार्ड बनने पर फिलहाल रोक लगा दी है और सिर्फ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और चाय बागानों में काम करने वाले लोगों को इसमें छूट दी गई है। अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है और एआईयूडीएफ के नेता रफीकुल इस्लाम ने सरकार के इस एलान को तुगलकी फरमान बता दिया है। 
विज्ञापन


रफीकुल इस्लाम ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल
एआईयूडीएफ नेता रफीकुल इस्लाम ने असम सरकार के आदेश पर कहा कि 'अगर कोई घुसपैठिया आता है तो उसे पकड़ें और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाए। उन्हें आधार कार्ड क्यों देना है और उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़कर क्यों उसे भारत की नागरिकता देने की जरूरत है? आधार कार्ड लेने के लिए सिर्फ एक महीने का समय देना और कुछ नहीं तुगलकी फरमान है। सरकार लोगों को वोट देने से रोकना चाहती है।'

एआईयूडीएफ नेता ने असम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि 'सरकार कुछ लोगों को निशाना बना रही है। सीएम चाहते हैं कि ये लोग आधार कार्ड न बनवा पाएं और फिर मतदाता सूची में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा सकेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dharmasthala: धर्मस्थल में दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता गिरफ्तार; SIT की कार्रवाई
विज्ञापन


असम सरकार ने गुरुवार को किया एलान
असम सरकार के मंत्रीमंडल ने गुरुवार को यह एलान किया कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग अब आधार कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति और चाय बागानों में काम करने वाले लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए एक साल की मोहलत दी गई है। गौरतलब है कि असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि'अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और चाय बागान क्षेत्रों के लोगों के लिए यह छूट अगले एक वर्ष तक रहेगी। अगर किसी भी समुदाय का कोई भी व्यक्ति छूट गया है, तो हम उनसे इस वर्ष सितंबर माह के दौरान आवेदन करने के लिए कहेंगे। इस वर्ष अक्टूबर से 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें