फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : नौकरी के लिए नकदी घोटाले में भाजपा सांसद की बेटी समेत 19 गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

असम पुलिस ने राज्य में नौकरी के लिए नकदी घोटाले के सिलसिले में बुधवार को राज्य के भाजपा सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा समेत 19 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने वर्ष 2016 में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी। लेकिन जांच के दौरान उनकी लिखावट उक्त परीक्षा की कॉपियों की लिखावट से अलग मिली।

विज्ञापन


इस घोटाले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने लिखावट की जांच के लिए वर्ष 2016 बैच के लोक सेवा आयोग के 19 अधिकारियों को बुलाया था। इससे पहले उनकी कॉपियों की फोरेंसिक जांच में गड़बड़ियां पाई गई थीं। डिब्रूगढ़ पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा ने बताया कि इन 19 अधिकारियों की लिखावट परीक्षा की कॉपियों की लिखावट से अलग थी।

पुलिस इस घोटाले के सिलसिले में असम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश पाल व तीन अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनके अलावा बीते 21 जून को 13 अन्य सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। बुधवार को गिरफ्तार होने वालों में तेजपुर के भाजपा सांसद आरपी शर्मा की पुत्री पल्लवी शर्मा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें