फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : नौकरी के लिए नकदी घोटाले के अभियुक्तों को 14 दिन की पुलिस हिरासत

Fri, 20 Jul 2018 02:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

असम की एक अदालत ने राज्य में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में गिरफ्तार 19 सरकारी अधिकारियों को बृहस्पतिवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। ध्यान रहे कि इन सबको बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इनमें तेजपुर के भाजपा सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा भी शामिल है।

विज्ञापन


इन अधिकारियों ने  2016 में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी। लेकिन जांच के दौरान उनकी लिखावट उक्त परीक्षा की कॉपियों की लिखावट से अलग पाए जाने पर घोटाले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें डिब्रूगढ़ में स्पेशल जज के समक्ष पेश कर हिरासत में देने की अपील की। इस पर जज ने उनको 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अधिकारियों में आठ महिलाएं शामिल हैं। इस घोटाले में अब तक 63 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें