फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: गुवाहाटी अस्पताल में 12 मरीजों की मौत, 90 दिन में 12% बच्चे पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 29 Jun 2021 12:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हुई है। बीता रात गुवाहाटी अस्पताल में 12 लोगों की मौत हो गई तो वगीं राज्य में तीन महीने के भीतर 12 फीसदी से ज्यादा बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेज गति से कम हो रहे हैं। मंगलवार को सामने आए नए मामले पिछले तीन महीनों में सबसे कम दर्ज किए गए, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा अपेक्षाकृत कम नहीं हो रहा है। असम में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीती रात गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12 मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन महीने के भीतर 12 फीसदी से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट अभिजीत शर्मा ने बताया कि इनमें से किसी भी मरीज का टीकाकरण नहीं हुआ था। उनकी ऑक्सीजन लेवल 90% से कम थी। अस्पताल में करीब 200 रोगियों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 

26 दिन में 34 बच्चों की मौत
असम में 1 अप्रैल से 26 जून के बीच 12 फीसदी बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन असम चैप्टर के अधिकारियों ने कहा कि 1 अप्रैल से 26 जून के बीच कोरोना पॉजिटिव 34 बच्चों की मौत हो गई

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें