फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : 10 हजार बोडो युवाओं को सेना व अर्धसैनिक बलों में जल्द मिलेगी नौकरी

Sun, 27 Jun 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) प्रमोद बोरो ने गृहमंत्री अमित शाह से बीटीसी क्षेत्र में विशेष नियुक्ति अभियान शुरू करने की भी मांग की है ताकि इन युवाओं को नौकरी मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को एक ज्ञापन भी गृहमंत्री को सौंपा गया है।
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में दस हजार बोडो युवाओं को जल्द ही सेना व अर्धसैनिक बलों में नौकरी मिलेगी। बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) प्रमोद बोरो ने शनिवार को बताया कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि अगले चार वर्षों में 10 हजार युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों व पुलिस में नौकरी मिले।

विज्ञापन


बोरो ने साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से बीटीसी क्षेत्र में विशेष नियुक्ति अभियान शुरू करने की भी मांग की है ताकि इन युवाओं को नौकरी मिल सके। इसके लिए शुक्रवार को एक ज्ञापन भी गृहमंत्री को सौंपा गया है। बोरो ने बताया कि उन्होंने युवाओं की नौकरी के लिए असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) और रक्षा मंत्रालय व अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों से भी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें