फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khamenei Killed: खामेनेई पर US-इस्राइल के हमले की ओवैसी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने की निंदा, जानें क्या कहा

Sun, 01 Mar 2026 03:39 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रियंका गांधी ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के सामने घुटने टेकने के बाद, हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।'
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर दुख जताया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम ईरान पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अगर वे जिनेवा समझौते पर सहमत होते, तो ईरान के परमाणु भंडारों का इस्तेमाल नहीं होता। इस हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। मैं अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु को अनैतिक और गैरकानूनी मानता हूं।' उन्होंने शिया समुदाय के प्रति संवेदना जताते हुए शांति की अपील की। उन्होंने इस युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया। ओवैसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा सरकार अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की निंदा करेगी और इस युद्ध को समाप्त करने का आह्वान करेगी।

ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: इस्राइल-ईरान जंग के चलते देशभर में कई उड़ानें रद्द, हवाईअड्डों पर परेशान हो रहे यात्री
विज्ञापन


खामेनेई और निर्दोषों की हत्या घिनौना काम : प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि तथाकथित लोकतांत्रिक दुनिया के नेताओं द्वारा एक संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और निर्दोष लोगों की हत्या घिनौनी है। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप, सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने घुटने टेकने के बाद, प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

'आंख के बदले आंख' की नीति पर महात्मा गांधी का स्मरण 
एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दुखद है कि कई राष्ट्र अब संघर्ष में घसीटे जा चुके हैं। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि दुनिया को शांति की आवश्यकता है, न कि और अधिक अनावश्यक युद्धों की। उन्होंने कहा, 'जिम्मेदारों को महात्मा गांधी के शब्दों को याद रखना चाहिए: आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें