फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का साथी गिरफ्तार, टेरर फंडिंग मामले में ED ने की कार्रवाई

Sun, 06 Aug 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के साथी असलम वानी को ED ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। टेरर फंडिंग केस से जुड़े होने पर ED ने असलम को गिरफ्तार किया है। ED असलम वानी को दिल्ली में पेश करेगा। 
विज्ञापन

  Aslam Wani, close aide of separatist Shabir Shah arrested by ED from Srinagar in connection with terror funding case; will brought to Delhi. pic.twitter.com/K2HcjJNtXv — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
रिपोर्टस के मुताबिक कई और गिरफ्तारियां हुईं हैं, जिनमें श्रीनगर से प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी अहम है। जिसका संबंध हवाला लेन-देन से है। इसके अलावा एक ऐसी संदिग्ध की गिरफ्तारी भी हुई है जिसने करन नगर में होटल खरीदा था।  
विज्ञापन


आपको बता दें कि जम्मू- कश्मीर में आतंकियों को फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया था।

ईडी वकील के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिल्ली कोर्ट ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड भी बढ़ाई थी। ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से पूछा था कि क्या आप भारत माता की जय बोल सकते हैं? तब कोर्ट ने ईडी के वकील से कहा कि अदालत की कार्यवाही को टीवी चैनल की बहस ना बनाया जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें