मारुति ने लो बजट कार सेलेरियो का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी इसे कार के लिमिटेड एडिशन के रूप में पेश किया है। सेलेरियो के लिमिटेड एडिशन में कंपनी कई इंटीरियर और एक्सटीरियर बदलाव किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार में कई नए फीचर भी जोड़े हैं।
एक्सटीरियर की बात करें तो कार को नया ग्राफिक्स दिया गया है, इसके साथ साइड मॉड्यूल, हेड लाइट्स, फॉग लैम्प, टेल लाइट, टेलगेट और डोर पैनल पर क्लोम ग्रैनिश दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो सेलेरियो लिमिटेड एडिशन में नई स्टेयरिंग व्हील कवर और नए सीट कवर दिए गए है।
कार का लिमिटेड एडिशन VXI और ZXI में उपलब्ध है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.46 लाख रुपये है।