फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: दहेज में मांगी बीएमडब्ल्यू-जमीन, डॉक्टर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-सबको बस पैसा चाहिए

Fri, 08 Dec 2023 05:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पिनरई विजयन, सीएम, केरल ने बताया कि युवा लड़कियों को उन रिश्तों को ठुकराने के लिए प्रोत्साहित करना होगा, जिनमें दहेज की मांग की जाती है। यही नहीं इस कुप्रथा पर जनता की राय को भी बदलना होगा।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी में एक युवा डॉक्टर ने इस वजह से आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके मंगेतर को शादी में भारी-भरकम दहेज चाहिए था। मृतका डॉ. शहाना के परिजनों का आरोप है कि मंगेतर और उसके परिवार ने बीएमडब्ल्यू कार, 15 एकड़ जमीन के साथ 150 गोल्ड बॉन्ड की मांग रखी थी। शहाना की आत्महत्या के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोपी डॉ. रुवैस को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. रुवैस और शहाना तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। शहाना का परिवार 5 एकड़ जमीन, 50 गोल्ड बॉन्ड और एक कार देने को राजी था। बताया जा रहा है, डॉ. रुवैस ने शहाना से कहा था, पैसा उसके लिए ज्यादा मायने रखता है। इससे आहत शहाना ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में शहाना ने लिखा- सबको बस पैसा ही चाहिए। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज ने डॉ. रुवैस को निलंबित कर दिया है। राज्य महिला आयोग ने मामले में पुलिस से जांच रिपोर्ट भी तलब की है। 

मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी

विज्ञापन

डॉ. शहाना दो साल से डॉ. रुवैस के साथ रिश्ते में थी। फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। शहाना के पिता की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह मां व दो भाई-बहनों के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, डॉ. रुवैस ने अचानक शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। शहाना के परिजनों का कहना है, वे रुवैस और उसके परिवार की तरफ से पूर्व में की गई दहेज की मांग को पूरा करने को तैयार थे। पर, उनका लालच बढ़ता जा रहा था। पिनरई विजयन, सीएम, केरल ने बताया कि युवा लड़कियों को उन रिश्तों को ठुकराने के लिए प्रोत्साहित करना होगा, जिनमें दहेज की मांग की जाती है। यही नहीं इस कुप्रथा पर जनता की राय को भी बदलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें