फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmaputra: ब्रह्मपुत्र नदी में बनी एशिया की सबसे लंबी जलीय हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन, चुनौतीपूर्ण था कार्य

Sun, 23 Apr 2023 05:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (एचडीडी) विधि से 24 इंच व्यास वाली हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन बिछाने का चुनौतीपूर्ण काम शुक्रवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड ने असम में जोरहाट और माजुली के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में एशिया की सबसे बड़ी हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजीत कुमार ठाकुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (एचडीडी) विधि से 24 इंच व्यास वाली हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन बिछाने का चुनौतीपूर्ण काम शुक्रवार को पूरा हो गया। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ने वाले ‘नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड’ (एनईजीजी) के निर्माण में एक प्रमुख मील का पत्थर है। ब्रह्मपुत्र नदी की मुख्य धारा में इस एकल एचडीडी क्रॉसिंग में पाइपलाइन की कुल लंबाई 4,080 मीटर है। ठाकुर ने दावा किया कि यह एशिया में 24 इंच व्यास और उससे अधिक आकार वाली सबसे लंबी हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें