फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनावः पारंपरिक वोटों के सहारे मैदान मारने की कोशिश में भाजपा-कांग्रेस

Fri, 08 Apr 2016 04:04 AM IST
एम संजय / नवगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
असम विधानसभा का चुनाव रोमांचक दौर में पहुंच गया है। 13 अप्रैल को 61 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की निगाहें हैं। दूसरे चरण से ही तय होगा कि सूबे में किस दल की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


यही वजह है कि दोनों दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। तो शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के लिए चार चुनावी रैलियां करेंगे। वोट की अपील से पहले पीएम मोदी शुक्रवार सुबह गुवाहाटी पहुंच कर कामाख्या देवी के दर्शन करेंगे।

भाजपा को हिंदू मतों के ध्रुवीकरण से उम्मीद

दूसरे चरण में भाजपा की उम्मीद हिंदू मतों के ध्रुवीकरण और मुस्लिम मतों के बिखराव पर है। पीएम के कामाख्या दर्शन को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को पहला नवरात्र है और मोदी देवी की भक्ति करते हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के प्रचार में भाजपा का सबसे ज्यादा जोर बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर है। पार्टी ने बदरुद्दीन अजमल पर भी हमले तेज कर दिये हैं। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि सत्र (मंदिर) और आदिवासियों की जमीन को कब्जे से मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा देकर पाप किया है। उन्होंने अजमल और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस एकमुश्त मुस्लिम मतों के भरोसे

कांग्रेस की नजरें एकमुश्त गिरने वाले मुस्लिम मतों पर है। पहले चरण की कमी की वह दूसरे चरण में भरपाई करना चाहती है। कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में बीते चार दिन से मैदान संभाल रहे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि भाजपा धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। इससे भाजपा चुनाव बेशक जीत जाएगी, लेकिन देश और समाज बंट जाएगा।

मोदी के निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा बदरुद्दीन
दूसरे चरण में असम के निचले हिस्से में मतदान होना है। यहां बदरुद्दीन अजमल की पार्टी का भी अच्छा खासा दबदबा है। मुस्लिम मतदाताओं पर उनकी पकड़ अच्छी मानी जा रही है। वे कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

भाजपा ने पीएम की रैली अजमल के प्रभाव वाले इलाकों में ही रखी हैं। उम्मीद है कि नलबाडी और डूबरी की रैली में मोदी के निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा अजमल रहेंगे। गुवाहाटी में पीएम की रैली में भाजपा ने पूर्वोत्तर के सभी नेताओं को मंच पर उतारने की रणनीति बनाई है।

पीएम के साथ अगप, राभा और बोड़ो नेताओं के अलावा अरुणाचल और नागालैंड के मुख्यमंत्री भी रैली को संबोधित करेंगे। प्रचार अभियान के अंतिम दिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें