फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: एक से मोहब्बत, दूसरे से नफरत? ओवैसी का तंज- कावंड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम...

Wed, 27 Jul 2022 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AIMIM सांसद ने योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा, कांवड़ियों के जज्बात इतने कमजोर हैं कि वे किसी मुसलमान पुलिसकर्मी का नाम भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह भेद-भाव क्यों?
विज्ञापन
ओवैसी और योगी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। उन्होंने योगी सरकार का नाम लिए बिना कहा, अगर उन पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए। 

विज्ञापन


ओवैसी ने कुछ अखबारों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह 'रेवड़ी कल्चर' नहीं है? मुसलमान, खुली जगह पर चंद मिनट के लिए के नमाज भी अदा करे तो बवाल हो जाता है। मुसलमानों को सिर्फ मुसलमान होने की वजह से पुलिस की गोलियों, एनएसए, यूएपीए, लिंचिंग और बुलडोजर का सामना करना पड़ रहा है।



एक से नफरत, दूसरों से मोहब्बत 
AIMIM सांसद ने योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा, कांवड़ियों के जज्बात इतने कमजोर हैं कि वे किसी मुसलमान पुलिसकर्मी का नाम भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह भेद-भाव क्यों? समानता नहीं होनी चाहिए? एक से नफ़रत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मजहब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोज़र क्यों? 
विज्ञापन

विज्ञापन


कहीं कांवड़िए न नाराज हो जाएं 
ओवैसी ने कहा, पुलिस ने पंखुड़ियों की बौछार कीं, कांवड़ियों का झंडों से स्वागत किया, उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफ़क़त से पेश आए। उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की, ताकि कांवड़िये नाराज न हो जाएं, उ.प्र हुकूमत ने यात्रा के रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें