फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के आगरा पहुंचने पर बोले ओवैसी- ताज नहीं पहले पार्टी के लोगों का दिमाग साफ करें

Thu, 26 Oct 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजमहल में झाड़ू लगाने पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी ने तंज कसा है। औवैसी ने कहा कि 'ताजमहल में झाड़ू लगाने से बेहतर है कि उत्तर प्रदेश के सीएम को पहले अपनी पार्टी और कैबिनेट के लोगों के दिमाग की सफाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन

  Instead of sweeping at Taj Mahal,UP CM must clean ppl's mind in his party&cabinet:Asaduddin Owaisi on UP CM's cleanliness drive at #TajMahal pic.twitter.com/4r1wGiwoIi — ANI (@ANI) October 26, 2017
पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार, पर्यटकों संग ‌खिंचवाई फोटो

बता दें कि आज सुबह आगरा पहुंचे सीएम योगी ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सफाई अभियान में भाग लिया और वहां झाड़ू भी लगाई।

सीएम योगी ने सबसे पहले नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर ताजमहल के ऊपर उड़ा और मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद ताजमहल के पीछे स्थित गांव कछपुरा के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां करीब 69 करोड़ रुपये की योजना का लोकार्पण सीएम ने किया। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश से नहीं रोका गया। ऐसे में ताजमहल देखने आए कई बच्चे यूपी के सीएम को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें