एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आपातकाल के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओवैसी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि 'आज के राजनीतिक परिदृश्य में मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि ओवैसी नए जिन्ना है। मुस्लिमों को मुख्यधारा से दूर करने और उन्हें तोड़ने के लिए वह हमेशा उत्तेजित रहते हैं। उनकी यह रणनीति बेहद खतरनाक है जिसे वह बार-बार दोहरा रहे हैं।'