फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM: ज्ञानवापी ASI सर्वे को लेकर ओवैसी को सताया डर, बोले- हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मामले और खुलें

Sat, 05 Aug 2023 04:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण पर चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि पूजा स्थल अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण पर चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि पूजा स्थल अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी एएसआई रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाएगी, तो कौन जानता है कि चीजें कैसे आगे बढ़ेंगी। आशा है कि न तो 23 दिसंबर और न ही 6 दिसंबर की पुनरावृत्ति होगी। 

विज्ञापन


 असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना
उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि एएसआई की रिपोर्ट आएगी तो भाजपा एक नरेटिव सेट करेगी। हमें डर है कि कहीं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटनाएं न हो जाए। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मामले और खुल जाएं।

 

मुस्लिम पक्ष सर्वे का विरोध कर रहा है
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि 17 वीं शताब्दी की संरचना पहले से मौजूद मंदिर पर बनाई गई थी या नहीं। वहीं मुस्लिम पक्ष इस सर्वे का विरोध कर रहा है और रोकने की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कही यह बात
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एएसआई से सर्वेक्षण के दौरान किसी भी आक्रामक कृत्य का सहारा नहीं लेने को कहा।  पीठ ने एएसआई और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर ध्यान दिया कि सर्वेक्षण के दौरान कोई खुदाई नहीं की जाएगी और न ही संरचना को कोई नुकसान पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें