राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र से कानून लाने की भागवत की मांग पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उनकी सरकार को कौन रोक रहा है? आपको जो करना है वो करिए।
यह साफ उदाहरण है कि आरएसएस व भाजपा को कानून के शासन में बिल्कुल विश्वास नहीं है। वे बहुलवाद में नहीं बल्कि सर्वाधिकारवाद में विश्वास करते हैं।