असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि यूसीसी से मुस्लिमों को सबक मिलेगा लेकिन यह कानून पूरे देश के लिए अच्छा नहीं। औवेसी बोले कि अगर यह लागू हुआ तो मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुसलमानों को नुकसान होगा।
यूसीसी को लेकर देश में मुद्दा गर्म है। कोई यूसीसी के पक्ष में तो कोई यूसीसी के खिलाफ अपनी बात रखता है। वहीं अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने यूसीसी पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर कोई कह रहा है कि यूसीसी से मुस्लिमों को सबक मिलेगा लेकिन यह कानून पूरे देश के लिए अच्छा नहीं। औवेसी बोले, अगर यह लागू हुआ तो मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुसलमानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि हमारे पीएम कह रहे हैं कि देश में दो कानून नहीं हो सकते। लेकिन ब्रिटेन में दो कानून हैं स्कॉटिश और अंग्रेजी में और इससे इंग्लैंड कमजोर नहीं हुआ और श्रीलंका, इस्राइल और सिंगापुर के अपने निजी कानून हैं।