फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: ओवैसी बोले- लव में कभी जिहाद नहीं होता; यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा कर रही गुमराह

Sat, 10 Dec 2022 04:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस से इश्क करना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक गिर गया है। मुस्लिम समाज को ये बात समझनी चाहिए।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, नेता AIMIM - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कार्यक्रम में लव जिहाद के बारे में सवाल पूछने पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लव में कभी जिहाद होता है और इसको कोई इसको परिभाषित नहीं कर सकता है। आगे कहा कि लोकसभा में हमने सवाल पूछा लेकिन इसको कोई परिभाषित नहीं कर पाया। लव जिहाद के मुद्दे पर कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी और शहनवाज हुसैन ने क्या किया। 

विज्ञापन


वहीं जब उनसे श्रद्धा मर्डर केस पर सवाल पूछा गया तो ओवैसी ने कहा कि किसी की हत्या पर आप कितना बोलेंगे लव जिहाद-लव जिहाद, एक दिन सबको समझ आ जाएगा। कट्टरता का मुकाबला कट्टतरता से नहीं कर सकते। धर्म संसद में कट्टरता पर बोला जाता है तो उस पर सवाल क्यों नहीं उठता है। साथ ही औवैशी ने खुद को पॉलिटिकल अछूत कहा। 

उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। सबसे ज्यादा तलाक किस धर्म में होते हैं आप आंकड़े देख लीजिए। साथ ही कहा कि क्या चरमपंथ एक ही समुदाय से होता है। पुलिस चाहती है तब दंगे होते है। मोदी से बड़ा हिंदू कौन है ये बनने की होड़ मची हुई है। साथ ही ओवैशी ने कहा कि भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस से इश्क करना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक गिर गया है। मुस्लिम समाज को ये बात समझनी चाहिए। अब कांग्रेस भाजपा को नहीं हरा पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें