फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्दन पर चाकू रख दो लेकिन मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा'

Mon, 14 Mar 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ओवैसी ने फिर दिया विवादित बयान
  • बोले नहीं बोलूंगा भारत माता की जय
  • मंत्री ने कहा चले जाएं पाकिस्तान
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों के लिए अमूमन चर्चा का विषय रहने वाले एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के लातूर में कहा है कि चाहे गर्दन पर चाकू रख दो लेकिन मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन


ओवैसी ने सभा में कहा कि 'मैं भारत में रहूंगा लेकिन भारत माता की जय नहीं बोलूंगा क्योंकि यह संविधान में कही नहीं लिखा है कि भारत माता की जय बोलना जरूरी है। चाहे तो मेरे गले पर चाकू लगा दीजिए, पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। इसकी आजादी मुझे संविधान देता है।'

बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश में लोगों को भारत माता की जय बोलना सिखाया जाता है, ओवैसी ने यह बयान उसी संदर्भ में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चले जाएं पाकिस्तान'

असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Grab
ओवैसी के इस बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधीर मुंगटीवार ने ओवैसी के इस बयान पर कहा है कि अल्ला ताला, ओवैसी को बुद्धि दें, हम यही दुआ करेंगे। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता।

शिवसेना नेता ने कहा कि ओवैसी का बयान बहुत गंभीर है। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी।
  WATCH: Asaduddin Owaisi to RSS chief Mohan Bhagwat- Won't say "Bharat Mata Ki Jai" in Latur (Maharashtra) (March 13)https://t.co/nRNtaBfi6z — ANI (@ANI_news) March 14, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें