फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सीएम योगी के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री

Mon, 15 Nov 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। ये एक और उदाहरण हमारे सामने है कि क्यों हमें अच्छे शिक्षा प्रणाली की जरूरत है?
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देखा जाता है कि नेता अपना भाषण देने के दौरान गड़बड़ कर बैठता है। जब उसके भाषण से तथ्य गलत निकलता है तो उसकी सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई होती है। अब इस कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी जुड़ गया है। चंद्रगुप्त के खिलाफ युद्ध में सिकंदर की हार के दावे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। ये एक और उदाहरण हमारे सामने है कि क्यों हमें अच्छे शिक्षा प्रणाली की जरूरत है।
 
अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया, सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा, लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया। सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि अपनी मूल्यों को समझें।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना
लखनऊ में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग अब बंटवारे का मुद्दा उठा रहे हैं, वे तालिबान के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अब विभाजन के बारे में बोल रहे हैं वे एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। जैसे ही तालिबान दोबारा अफगानिस्तान में उभरा, कई लोग इनके समर्थन में आ गए। जब कड़ी कार्रवाई की गई तो उनके सुर नरम पड़े। आगे सीएम योगी ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि कैसे तालिबान ने बामियान में बुद्ध की मूर्तियों को ध्वस्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें