फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम के बयान पर बोले ओवैसी- क्या लाल किले से तिरंगा फहराना बंद होगा?

Mon, 16 Oct 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
विज्ञापन
संगीत सोम के ताजमहल वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या लाल किले से तिरंगा फहराया जाना बंद होगा क्योंकि वह भी गद्दारों ने बनाया था? दरअसल, यूपी के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि ताजमहल गद्दारों द्वारा बनाया गया था और उसको इतिहास में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


संगीत सोम बोले, बाबर-अकबर गद्दार, इतिहास से हटेगा नाम

इसपर ओवेसी के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि गद्दारों ने ही लाल किला बनाया था तो क्या पीएम वहां से तिरंगा फहराना बंद कर देंगे? क्या पीएम और योगी भारत और भारत के बाहर से आने वाले टूरिस्ट को बताएंगे कि ताजमहल को ना देखें?

संगीत सोम ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे जो लोग देश के गद्दार थे उन्हें इतिहास में महापुरुष बनाकर पेश किया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


सोम ने कहा था कि इनका नाम इतिहास से हटेगा। देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर भव्य बनेगा, इनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।
  "Traitors"also build Red Fort will MODI stop hoisting Tiranga ?Can MODI & YOGI tell domestic & foreign tourist not to visit TAJ MAHAL? https://t.co/3dyDsv7b4e — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 16, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें