नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की हैदराबाद स्थित हेड ऑफिस हुई।
यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक में औवैसी ने कहा कि हमें नागरिकता संशोधन अधिनियम का शांतिपूर्ण तरीके से पुरजोर विरोध करना है लेकिन पुलिस की अनुमति लेने के बाद। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि लखनऊ, दिल्ली और मंगलुरु में पुलिस की बर्बरता की और हिंसा हुई थी जिसमें दो मुसलमानों की मौत हो गई। अगर हिंसा होती है तो हम इसकी निंदा करेंगे और इससे खुद को अलग कर लेंगे।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है, हालांकि हम हिंसा की निंदा करते हैं और जो कोई भी हिंसा में शामिल है वह पूरे विरोध का दुश्मन है। विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए, लेकिन शांति बनाए रखने पर यह सफल होगा।