फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रामनवमी हिंसा पर ओवैसी का सरकार पर हमला, कहा- मुआवजे की जगह इफ्तार दे रहे हैं, खजूर खा रहे हैं

Mon, 10 Apr 2023 03:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओवैसी ने सोमवार को बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी का कहना है कि बिहार सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही। हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देने की बात नहीं हो रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार कर क्या रही है।

विज्ञापन


धर्मनिर्पेक्षता की दिलाई याद
ओवैसी ने सोमवार को बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। चुनाव के दौरान ही आप धर्मनिरपेक्षता की बात क्यों करते हैं। जब आप चुनाव जीत कर सीएम बन जाते हैं, पीएम बन जाते हैं, तो आप धर्मनिर्पेक्षता के बारे में क्यों सोचते हैं। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं। 

सरकार पर बोला हमला
एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि जब हिंसा पहले से ही नियोजित थी, तो सरकार क्यों सो रही थी। घटना पहले 31 मार्च को हुई फिर 1 अप्रैल को दोबारा हिंसा कैसे हो गई। सरकार क्या कर रही थी, पुलिस क्या कर रही थी। प्रशासन क्या कर रहा था। आपने जुलूस की अनुमति दी। भीड़ ने पुलिस के ही सामने एक मदरसा जला दिया, पुलिस वहां खड़े होकर क्या कर रही थी। उन पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन


रामनवमी पर दो दिन हुई घटना
बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के बाद हिंसा हुई थी। बिहारशरीफ में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें एक की मौत हो गई। कई घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं, सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। शनिवार को यहां बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए।

106 गिरफ्तार हुए, बिहार शरीफ में कर्फ्यू
हिंसा की इन घटनाओं के बाद अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 80 बिहारशरीफ से जबकि 26 को सासाराम से पकड़ा गया। रोहतास में सरकारी स्कूल और मदरसों को चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू है। सासाराम में धारा 144 लागू है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें