फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी पर ओवैसी का वार, कहा- इनके लिए यूपी में गाय मम्मी, पूर्वोत्तर में है यमी

Sat, 01 Apr 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गाय के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। शनिवार को उन्होंने कहा, यह बीजेपी का ढ़ोंग है कि  गाय उत्तर प्रदेश में मम्मी है, लेकिन पूर्वोत्तर में यमी है।
विज्ञापन

  BJP's hypocrisy is that in Uttar Pradesh Cow is mummy but in the Northeast its yummy: Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/5AKsYag6j4 — ANI (@ANI_news) April 1, 2017


बताते चलें कि गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को गौहत्या विधेयक पास हुआ था। सरकार का मानना है कि इस तरह के सख्त कानून जरूरी हैं। नए कानून के बाद यदि कोई व्यक्ति गोहत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की सरकार ने कहा कि वो गायों की रक्षा के सभी संभव प्रयास करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही गौहत्या के दोषी पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

गुजरात में गौहत्या कानून पहले से ही मौजूद था। अब इस कानून को और सख्त बनाया गया है। इसी साल नवंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कानून को भाजपा की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले साल ऊना में गौहत्या का शक होने पर कुछ लोगों ने दलितों की पिटाई कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें