पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कालेधन के खिलाफ शनिवार को पूरे देश में एक साथ अभियान चलाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि सहित 16 राज्यों में 300 जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई है।
ईडी की छापेमारी में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। मुंबई में जारी छापेमारी में ईडी ने पाया है कि NCP के बड़े नेता छगन भुजबल को 46 करोड़ रुपए की एंट्री मिली थी। मुंबई में ईडी ने गजदीश्वर पुरोहित नाम के एक शख्स से यहां छापा मारा। उसके यहां के ईडी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।
इन्हीं दस्तावेजों में छगन भुजबल के नापर 46 करोड़ रुपए की एंट्री भी शामिल है। 16 राज्यों में जारी इस रेड में अब तक कई बड़े खुलासे हुए हैं। ईडी को कई फर्जी कंपनी के बारे में भी पता चला है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी को एक आम आदमी के नाम पर 700 फर्जी कंपनियां होने का पता चला है। साथ ही यादव सिंह की भी कई फर्जी कंपनियों के बारे में पता चला है।
ED is conducting raids on different Shell companies in several parts of the country. More details awaited
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों को शक है कि नोटबंदी के बाद इन कंपनियों के जरिए देश से बाहर पैसे भेजे गए हैं। कई जगह से उन्हें महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें करोड़ों के लेनदेन का ब्यौरा मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ऐसी कंपनियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिन पर शैल कंपनियों में शामिल होने का शक है। उन पर कालेधन को सामान्य करेंसी में बदलने का शक है।