फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री के बेटे अरविंद ने कहा, महिलाओं को गलत तरीके से छूनेवालों के काट देंगे हाथ

Tue, 22 May 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
अरविंद राजभर
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर यूपी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने एक विवादित बयान दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों को गलत तरीके से छूने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। चंदौली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए अरविंद ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि बदमाशों का खात्मा हो जाए।

विज्ञापन


रैली में अरविंद राजभर ने कहा, 'जो भी महिलाओं या लड़कियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश करेगा, मैं उसके हाथ काट दूंगा।' राजभर ने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर इसके लिए जरूर उचित कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि अरविंद के पिता ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं।  वह अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार के अंतर्गत भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

सोमवार को एक कदम आगे बढ़ते हुए राजभर ने कहा था कि जो लोग राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की रैलियों में शामिल होते हैं उन्हें पीलिया हो जाएगा। हालांकि कुछ दिन पहले अपने एक बयान में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी तरह का विवाद होने से इनकार किया था। उन्होंने दो टूक में कहा था कि योगी उनके कैप्टन हैं और वह उनकी हर बात मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें