पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। अरविंद ने न्यायालय से अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दर्ज 138 लंबित मामलों की जांच राज्य से बाहर कराने की मांग की है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकट चटर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है, जिसमें बेलघाट विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की है। इस विस्फोट से 13 अक्तूबर को बेलघाट गांधीमठ फ्रेंड्स सर्किल क्लब छत का दीवार का हिस्सा उड़ दिया था, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।