फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गोपाल इटालिया पर हमले के बाद केजरीवाल का गुजरात दौरा, राजकोट में किसानों से करेंगे मुलाकात

Sun, 07 Dec 2025 07:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

Gujarat Politics: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। बता दें कि उनका ये दौरान उनके पार्टी के सांसद गोपाल इटालिया पर हमले के बाद हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल राजकोट में किसानों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आम आदमी पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी विधायक गोपाल इटालिया पर हुए जूता फेंकने के हमले ने गुजरात की राजनीति को हिला दिया है। भीड़ के बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किया गया यह हमला न सिर्फ इटालिया की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत बना, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी नए सवाल खड़े कर गया। घटना के तुरंत बाद लोगों का समर्थन इटालिया के साथ खड़ा दिखाई दिया सोशल मीडिया हो या स्थानीय इलाक़े, हर जगह उनके संयम और सरल स्वभाव की चर्चा रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - IndiGo Crisis: समय-सस्ते विमानों से मिली लोकप्रियता, भारत में 65% का बाजार; एक चूक से खड़ा हुआ इतना बड़ा संकट

इसी माहौल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार शाम अचानक गुजरात पहुंचे हैं, जिससे उनका तीन दिवसीय दौरा और भी महत्वपूर्ण बन गया है। यह दौरा औपचारिक कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि हालात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत लिया गया निर्णय है। केजरीवाल सबसे पहले उन किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे, जिन्हें पहले सरकारी कार्रवाई के नाम पर जेल भेजा गया था और जो अब जमानत पर रिहा हुए हैं। यह संदेश साफ है कि आम आदमी पार्टी अपने लोगों के दुख-दर्द में सबसे आगे खड़ी होती है।
विज्ञापन


गुजरात में केजरीवाल की इस यात्रा को लेकर जनभावना बेहद सकारात्मक है। पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसे 'सहमति और सहारा देने वाला दौरा' कह रहे हैं। इटालिया पर हमला होने के बाद जिस तरह आम लोगों ने उनकी हिमायत की है, उसने यह भी दिखाया है कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार गहरा रहा है।  

राज्य में विपक्ष के परंपरागत दल जहां एक दूसरे पर आरोपों में उलझे दिखते हैं, वहीं केजरीवाल का यह दौरा जमीन पर जुड़े राजनीतिक नेतृत्व का उदाहरण बन रहा है। हमले की निंदा हर जगह हो रही है, लेकिन माहौल को विभाजित करने के बजाय पार्टी ने शांति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का संदेश दिया है। इसी संतुलित और सकारात्मक रवैये ने स्टोरी को और व्यापक बना दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Goa Nightclub Fire: सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ FIR; अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर भी हिरासत में

गोपाल इटालिया की शांत प्रतिक्रिया और लोगों के प्रति उनका अपनापन घटना से बड़ा मुद्दा बन गया है। कई जगह यह चर्चा है कि विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें, लोगों से जुड़े नेता का असर कम नहीं किया जा सकता। इटालिया की पहचान मेहनती, साफ-सुथरी राजनीति के प्रतीक के रूप में और मजबूत हुई है। अब तीन दिनों तक गुजरात की राजनीति का केंद्र राजकोट रहेगा। केजरीवाल के दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें