दिल्ली विधानसभा के परिसर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह एक निर्णय के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई, यह चिंता पैदा करने वाली है।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल खुलकर उनके साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि देश में वन पार्टी, वन सिस्टम लाने की कोशिश हो रही है। इसे तानाशाही कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की लड़ाई नहीं है। यह देश बचाने की लड़ाई है और इसके लिए सबको एक साथ खड़े हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के परिसर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह एक निर्णय के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई, यह चिंता पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को समाप्त करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए पूरे देश ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। इस देश और उसके लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश को एक साथ आना पड़ेगा।
अरविंद केजरीवाल का यह रुख महत्त्वपूर्ण है। अब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी मोर्चे में शामिल होने से कतराती रही थी। लेकिन राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के बाद से ही वे खुलकर कांग्रेस के साथ खड़े होते देखे जा रहे हैं। अदालत का निर्णय आने के बाद भी उन्होंने राहुल गांधी के पक्ष में बयान दिया था।
विज्ञापन
राहुल प्रकरण पर जिस तरह ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने राहुल के पक्ष में बयानबाजी की है, माना जा रहा है कि यह विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में काम कर सकता है।